Posts

Showing posts from November, 2018

सर्विस सेक्टर में 3 महीने की सबसे अधिक तेजी,

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के रफ्तार पकड़ने के बाद अक्टूबर में सर्विस सेक्टर में भी तेजी आई है। अक्टूबर में निक्केई इंडिया का सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स बढ़कर 52.2 हो गया। यह सितंबर में 50.09 पर था। जुलाई के बाद यह इस इंडेक्स में सबसे बड़ी तेजी है। सितंबर में 51.6 पर था पीएमआई लगातार पांचवें महीने सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियां बढ़ी हैं। इस इंडेक्स का 50 से ऊपर पर रहना सेक्टर में गतिविधियां बढ़ने और 50 से कम रहना घटने का सूचक होता है। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों सेक्टर की गतिविधियों को मापने वाला निक्केई इंडिया का कम्पोजिट पीएमआई अक्टूबर में 53 दर्ज हुआ है। यह भी जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। सितंबर में यह इंडेक्स 51.6 पर था। आईएचएस मार्किट की प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट और रिपोर्ट की लेखिका पॉलियाना डि लीमा ने कहा, वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही की शुरुआत से पहले पीएमआई सर्वे का स्कोर अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर संकेत है। पिछले कुछ महीनों में महंगाई में नरमी आई है। इससे पहले गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई बढ़कर 53.1 दर्ज हुआ । यह...